सहसवान: सहसवान कोतवाली क्षेत्र में लंबे समय से हो रहे अवैध खनन का ग्रामीण ने बनाया वीडियो, कार्यवाही न होने का आरोप
सहसवान कोतवाली क्षेत्र में रात के अंधेरे का फायदा उठाकर खनन माफिया लगातार खनन कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक भवानीपुर अमनपुर क्षेत्र में अवैध खान का कारोबार लंबे समय से चल रहा है। पुलिस विभाग और खनन विभाग द्वारा इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया है। ग्रामीण द्वारा सोमवार को शाम 4:00 बजे वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है।