कैराना: कैराना में नाहिद कॉलोनी के निकट तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध किसान की मौत
शामली जिले के कैराना कोतवाली क्षेत्र के झिंझाना रोड पर नाहिद कॉलोनी के निकट बुधवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि झिंझाना की ओर से कैराना की ओर आ रही बाइक में विपरीत दिशा से जा रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिस कारण बाइक सवार वृद्ध किसान की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी कार चालक अपने वाहन समेत मौके से फरार हुआ।