नावकोठी: नावकोठी के विमर्श कक्ष में भूमि सर्वेयर और बुद्धिजीवी किसानों की हुई बैठक, जमीन के स्पेशल सर्वे की दी गई जानकारी
नावकोठी के विमर्श कक्ष में सर्वेयर और किसान की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता मुखिया राष्ट्रपति कुमार ने किया। निशांत ने इस अवसर पर उपस्थित किसानों को बताया कि संपूर्ण प्रखंड के सभी राजस्व ग्राम के भूमि का स्पेशल सर्वे का कार्य किया जाना है। इसके लिए भू धारकों को अपने स्वामित्व का प्रमाण पत्र और आवश्यक दस्तावेज शिविर में प्रस्तुत करना होगा।