नावकोठी: अकहा ररिऔना में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन,मुखिया एवं सरपंच ने किया उद्घाटन
अकहा ररिऔना में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन मुखिया दिनेश यादव सरपंच संजीव यादव हेड मास्टर सरोज महतो सुरेश यादव ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर 150 उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले छात्र एवं छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अन्य छात्र-छात्राओं को क्विज निबंध वाद विवाद आदि में बेहतर प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया।