जमुई: ढोलकटवा गांव में युवती को सांप ने डसा सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Aug 19, 2024 ढोलकटवा गांव में रविवार की शाम युवती को सांप ने डस लिया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल की पहचान ढोलकटवा गांव निवासी कालेश्वर यादव की पुत्री पुनीता कुमारी के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया की युवती अपने घर में काम कर रही थी। तभी उसके पैर में सांप ने डस लिया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी तो उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।