जमुई: ताराकुरा गांव में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन, लोगों को दी गई जानकारी
Jamui, Jamui | Aug 18, 2024 जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमुई के तत्वावधान में रविवार को स्थानीय झाझा प्रखंड अंतर्गत ताराकुरा गांव के सामुदायिक भवन में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्राधिकार के सचिव राकेश कुमार के निर्देश पर पैनल अधिवक्ता अशोक प्रसाद केसरी एवं पीएलवी अविनाश कुमार पांडे के द्वारा किया गया।