जमुई: पचमहुआ पुल के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने महिला को मारी टक्कर सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Aug 18, 2024 पचमहुआ पुल के पास रविवार की शाम एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने महिला को टक्कर मार दिया। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल महिला की पहचान रामडीह गांव निवासी पूना यादव की पत्नी मालती देवी के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया की महिला सिकंदरा से पैदल ही रामडीह जा रही थी।