जमुई: सिकंदरा बाजार में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में युवक हुआ घायल सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Aug 18, 2024 सिकंदरा बाजार में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक घायल हो गया। जिसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए रविवार की देर शाम सदर अस्पताल लाया गया। घायल की पहचान गोखुला गांव निवासी मोहन राम का पुत्र देवेंद्र कुमार के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि देवेंद्र अपने निजी काम को लेकर सिकंदरा गया था। जब वह लौट रहा था तभी सिकंदरा में दो बाइक की टक्कर हो गई।