गया टाउन सीडी ब्लॉक: दिल्ली में बिहारी युवक की हत्या पर गया में उबाल, कांग्रेस का पैदल मार्च, पुतला दहन कर जताया आक्रोश
दिल्ली में बिहार के युवा पांडव कुमार की गोली मारकर हत्या किए जाने के विरोध में गया जिला कांग्रेस कमिटी ने शुक्रवार को 4:30 बजे जोरदार प्रदर्शन किया। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार आयोजित इस विरोध कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार और बिहार की भाजपा सरकार के खिलाफ तीखा हमला बोला।