डकैती मामले में 5 हजार रुपये के अंतरराज्यीय इनामी बदमाश को हथीन थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया
आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में डकैती व लूट जैसे संगीन अपराधों के 4 मामले दर्ज
पलवल पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हथीन थाना पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस टीम ने खरिया मोहल्ला, हथीन में परिवार को बंधक बनाकर की गई डकैती व लूट के मामले में फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी मुख्य आरोपी सुमित निवासी पैगांव, जिला मथुरा (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी कैलाश नगर, पलवल को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
मामले की जानकारी देते हुए थाना हथीन प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि 23 अप्रैल 2026 की रात वार्ड नंबर-10, खरिया मोहल्ला, हथीन निवासी सन्नी के घर में 8-10 हथियारबंद बदमाश जबरन घुस गए थे। बदमाशों ने परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर घर से सोने-चांदी के जेवरात एवं नकदी लूट ली और मौके से फरार हो गए थे। वारदात के संबंध में थाना हथीन में बीएनएस एवं आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
इस मामले में शहर हथीन चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अनिल कुमार की पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल पांच मुख्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुभाष निवासी संग्रामपुर रोड कस्बा, थाना खैर, जिला अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश); नरेश निवासी रायपुर बांगर, नौझील (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी असावटी, थाना गदपुरी, जिला पलवल; अरविंद निवासी नीमराना, हाल निवासी उजीना, नूंह; शंकर पहलवान निवासी मैना, जिला श्री मुक्तसर साहिब (पंजाब); तथा धारा सिंह निवासी रायपुर बांगर, थाना नौझील, जिला मथुरा (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी जुई, जिला भिवानी (हरियाणा) के रूप में हुई थी।
इनमें आरोपी अरविंद पर 5 हजार रुपये, जबकि शंकर पहलवान और धारा सिंह पर अलग-अलग 1 लाख 5 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त देशी कट्टा, 2 कारतूस, 2 मोटरसाइकिल, एक बटनदार चाकू, डंडा तथा लूटी गई रकम में से हिस्सा बरामद किया जा चुका है।
मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने 8 सितंबर 2026 को कैलाश नगर, पलवल से आरोपी सुमित निवासी पैगांव, जिला मथुरा (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी कैलाश नगर, पलवल को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी की आपराधिक पृष्ठभूमि
आरोपी सुमित की आपराधिक पृष्ठभूमि भी सामने आई है। उसके खिलाफ दर्ज मामलों एवं इनामी राशि का विवरण इस प्रकार है—
मुकदमा नंबर 122/2026, धारा 127(2), 310(2), 351(2) बीएनएस एवं 25 आर्म्स एक्ट, थाना हथीन, जिला पलवल। इस मामले में आरोपी की संलिप्तता एवं फरारी को देखते हुए हरियाणा पुलिस द्वारा 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
आरोपी सुमित के खिलाफ उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में डकैती एवं लूट जैसे संगीन अपराधों के 4 अन्य मामले भी दर्ज हैं।
आरोपी सुमित को माननीय न्यायालय में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी के कब्जे से वारदात में लूटी गई शेष नकदी एवं सोने-चांदी के जेवरात बरामद करने के प्रयास किए जाएंगे। इसके अलावा, मामले में शामिल अन्य आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास भी जारी हैं।
पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग, आईपीएस ने स्पष्ट किया है कि जिला पलवल में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपराधियों के खिलाफ इसी प्रकार सख्त एवं प्रभावी कानूनी कार्रवाई लगातार
Palwal, Palwal | Sep 9, 2026