हुज़ूर: गैस एजेंसियों पर प्रशासन सख्त, कालाबाजारी पर होगी कार्रवाई, एडीएम सुमित पांडे पहुंचे जोहर गैस एजेंसी
Huzur, Bhopal | Apr 4, 2026 भोपाल में एलपीजी सिलेंडर को लेकर बढ़ती भीड़ और एजेंसियों के बाहर लंबी कतारों के बीच जिला प्रशासन सख्त हो गया है। इसी कड़ी में एडीएम सुमित पांडे जौहर गैस एजेंसी पहुंचे और मौके पर उपभोक्ताओं से बातचीत कर हालात का जायजा लिया। एडीएम ने स्पष्ट किया कि शहर में एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है|