गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन और अनुमंडल प्रशासन की ओर से जगन्नाथपुर अनुमंडल क्षेत्र के 144 चिन्हित झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह शनिवार को जगन्नाथपुर प्रखंड विकास कार्यालय के सभागार में आयोजित हुआ।सम्मान समारोह के दौरान जगन्नाथपुर, नोवामुंडी, कुमारडुंगी और मझगांव प्रखंड से चयनित 144 झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित किया