शहीद स्मारक समिति सिरिंगसिया घाटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात कर, राज्य सरकार पर प्रति वर्ष शहीद दिवस (2 फरवरी) पर होने वाले कार्यक्रम को रोकने की साजिश का आरोप लगाया। आरोप है कि इस वर्ष भी शहीद स्थल पर होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में है और प्रशासन इस पर रोक लगाने का प्रयास कर रही है।