पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में नक्सलियों के खिलाफ चलाया जा रहा सुरक्षा बलों का अभियान अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है। नक्सल मुक्त सारंडा के लक्ष्य को लेकर झारखंड पुलिस, सीआरपीएफ और विशेष बलों का संयुक्त सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। इसी क्रम में जारी मुठभेड़ के दौरान एक और नक्सली के मारे जाने की खबर सामने आई है।