बिलासपुर: ब्लैकमेल कर ₹14.50 लाख और 450 ग्राम सोना हड़पने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, दो आरोपी अब भी फरार हैं
ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोना हड़पने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर। रविवार को शाम 4:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार सरकंडा पुलिस ने ब्लैकमेल और जान से मारने की धमकी देकर 14.50 लाख रुपये नकद तथा करीब 450 ग्राम सोने के जेवर हड़पने के मामले में आयुष यादव, आदर्श शर्मा, प्रिंस साहू और आदित्य पांडे को गिरफ्तार किया है।