गौरीगंज: युवक ने माँ दुर्गा के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट की, मुकदमा दर्ज, पुलिस ने मुंशीगंज में आरोपी को गिरफ्तार किया
शारदीय नवरात्रि के दौरान एक युवक ने मां दुर्गा को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी।टिप्पणी के बाद हिन्दू संगठनों में आक्रोश उत्पन्न हो गया जिसके बाद मुंशीगंज थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को रविवार दोपहर 1 बजे गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।