मंझनपुर: मंझनपुर सपा कार्यालय में अंबेडकर जयंती पर सामाजिक न्याय का संगम, सांसद और विधायक रहे उपस्थित
संविधान निर्माता, सामाजिक न्याय के पुरोधा और भारत रत्न डॉ० भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती सोमवार को समय 12 बजे पूरे जिले में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मंझनपुर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां मुख्य अतिथि के रूप में सांसद पुष्पेंद्र सरोज और विशिष्ट अतिथि के तौर पर विधायक इंद्रजीत सरोज मौजूद रहे।