मंझनपुर: अम्बेडकर जयंती पर मंझनपुर विकास भवन में 10 दिव्यांगजनों को मिली ट्राईसाइकिल, सशक्तिकरण योजनाओं के लाभ से वे खुश
डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के शुभ अवसर पर जनपद में एक विशेष आयोजन के तहत मुख्य विकास अधिकारी द्वारा 10 दिव्यांगजनों को सोमवार को समय 1 बजे ट्राईसाइकिल वितरित की गई। ट्राईसाइकिल प्राप्त कर दिव्यांगजन बेहद उत्साहित नजर आए और इस सहायता के लिए मुख्य विकास अधिकारी का आभार जताया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी ने लाभार्थियों से संवाद भी किया है।