मंझनपुर: कौशाम्बी पुलिस ने संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर को किया सलाम, एसपी बोले- बाबा साहब हर पीढ़ी के प्रेरणास्रोत हैं
संविधान निर्माता, सामाजिक न्याय के पुरोधा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती पर कौशाम्बी पुलिस ने श्रद्धा और सम्मान के साथ उन्हें याद किया। पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस लाइन परिसर में सोमवार को समय 11 बजे बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस मौके पर पुलिस कर्मी एवं अन्य अधिकारी पुलिस लाइन परिसर में उपस्थित रहे।