मंझनपुर: अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरुआत शहीदों को सलामी के साथ, मंझनपुर समेत शहर में निकाली गई जागरूकता रैली
अग्निशमन सेवा सुरक्षा सप्ताह 2025 की शुरुआत सोमवार को समय करीब 12 बजे अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस पर कर्तव्यनिष्ठ शहीद जवानों को नमन करते हुए हुई। मंझनपुर स्थित अग्निशमन एवं आपात सेवा केंद्र में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी अशोक कुमार यादव के नेतृत्व में शोक परेड का आयोजन हुआ, जिसमें कर्तव्य के दौरान प्राण न्योछावर करने वाले अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई।