मढ़ौरा: मढ़ौरा निबंधन कार्यालय में अब तक 1200 से अधिक लोगों ने कराया भूमि का निबंधन
मढ़ौरा निबंधन कार्यालय में अबतक 12 सौ से अधिक लोगों ने तीन माह में भूमि का निबंधन कराया है और खासकर मार्च माह में निबंधन की संख्या में काफी बढ़ौतरी हुआ है। बुधवार को दोपहर बारह बजे निबंधन पदाधिकारी ने बताया मढ़ौरा अनुमंडल स्थित निबंधन कार्यालय में मार्च माह में सबसे अधिक भूमि निबंधन की संख्या रही परंतु विभाग के द्वारा सभी प्रक्रिया जांच उपरांत की गयी।