रानीगंज: थरिया गांव में जलभराव से कोराडीह का कच्चा मकान गिरा, ग्रामीणों की शिकायत के 3 दिन बाद भी नहीं पहुंची मदद
रानीगंज तहसील क्षेत्र के गौरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत थरिया में बारिश के बाद भी घरों के आसपास पानी जमा है। इससे लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। थरिया गांव की पाल बस्ती में जल निकासी की सुविधा नहीं है, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद भी इस समस्या का कोई हल नहीं निकला है। इसी ग्राम पंचायत के क