हसपुरा: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभाकक्ष में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन के तहत टीबी मरीजों को दिया गया पोषण फूड बास्केट कीट
हसपुरा शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभाकक्ष में शनिवार को राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन के तहत टीबी मरीजों के बीच पोषण फुड बास्केट कीट वितरित किया गया। मौके पर बीडीओ पंकज कुमार , चिकित्सा प्रभारी डा. कुणाल कामाख्या नारायण, स्वास्थ्य प्रबंधक मनीष कुमार , हेमंत राजन सहित कई स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित थे।