खड़गपुर: भूधहरनी गांव में आपसी विवाद में मारपीट, पांच लोग घायल, CHC खड़गपुर में किया गया इलाज
शनिवार 9:00 a.m में शामपुर थाना क्षेत्र अतर्गत भूधहरनी गांव में आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच हुए मारपीट में कुल पांच लोग जख्मी हो गए। जानकारी के अनुसार मारपीट में भूधहरनी गांव के अंजली कुमारी, रंजीत कुमार शर्मा, हरकित शर्मा, संगीता शर्मा, गोलू शर्मा जख्मी हो गए। सभी जख्मियों का इलाज का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हवेली खड़गपुर में कराया गया है।