खड़गपुर: कुरावा गांव में खाना बनाते समय महिला झुलसी, CHC खड़गपुर में इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर
खड़गपुर प्रखंड के कुराबा गाँव मे शाम 6:45 pm एक घर में खाना बनाने के दौरान अचानक गैस लीक हो जाने के कारण खाना पका रही एक महिला बुरी तरह से झुलस गई . महिला की चीख सुनकर जब परिजन रसोई घर में पहुंचे तो महिला घायल अवस्था में बेहोश पड़ी थी. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए हवेली खड़गपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया.