खड़गपुर: घरेलू कलह के कारण गोनई गांव में विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
शुक्रवार 11:45 am में खड़गपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोनई गांव में विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। जानकारी के मुताबिक गोनई गांव की उषा देवी अपने घर में ही फांसी लगाकर खुदकुशी की है। पूछताछ के क्रम में स्वजनों ने पुलिस को बताया है कि ये एक माह से मानसिक रूप से बीमार थी।