खड़गपुर: कैथी पुल के पास सड़क हादसे में समदा गांव का युवक घायल, इलाज के दौरान मौत
खड़गपुर- तारापुर मुख्य मार्ग के कैथी पुल के समीप बीते दिनों शुक्रवार को बाइक से गिरकर जख्मी हुए युवक की इलाज के दौरान शनिवार को सुबह 8 am में मौत हो गई ।मौत की सूचना पर परिजनों के बीच कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार खड़गपुर थाना क्षेत्र के समदा गांव निवासी महावीर सिंह का 25 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार अपने बाइक पर सवार होकर अपनी मां के साथ जा रहे थे।