मुगलसराय: औद्योगिक नगर इलाके में हिंसा के बाद चंदौली पुलिस हुई अलर्ट, मुगलसराय में किया गया पुलिस का फ्लैग मार्च
नोएडा में हुई हालिया हिंसा की घटना के बाद जनपद चंदौली की पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। इसी क्रम में गुरुवार सुबह 10 बजे मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के औद्योगिक नगर इलाके में प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस फोर्स ने रूट मार्च किया। रूट मार्च के दौरान पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों से संवाद भी किया पुलिस गस्त से आमजन में भरोसा भी बढ़ा है।