सैफई: मरीज को लेकर सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय आए तीमारदार को चिकित्सकों ने कमरे में बंद कर पीटा
Saifai, Etawah | Feb 15, 2024 डॉक्टरों ने मरीज की देखरेख कर रहे परिजनों के साथ की मारपीट। पीड़ित की पहचान राजन सिंह निवासी दन्नाहार जिला मैनपुरी के रूप में हुई है। पीड़ित ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 12 फरवरी को उपचार को लेकर जब उसने डॉक्टर से कुछ कहा तो डॉक्टरों ने उसको कमरे में बंद कर पीटा। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।