सैफई: वैदपुरा में शादी समारोह में पहुंचे पूर्व सीएम अखिलेश यादव, किसानों को लेकर भाजपा पर जमकर साधा निशाना
Saifai, Etawah | Feb 14, 2024 सैफ़ई इलाके के वैदपुरा में शादी समारोह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, रामगोपाल यादव के साथ पहुंचे। इस मौके पर अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए किसानों के मुद्दे के सवाल पर कहा कि किसानों का सवाल कोई नया नहीं है। एमएसपी को लेकर कानून होना चाहिए। भाजपा किसानों के ऊपर पानी की बौछार व आंसू गैस के गोले छोड़ रही है।