सागर नगर: चकरा घाट के विट्ठल मंदिर के सामने गंगा आरती का हुआ आयोजन, विभिन्न वार्डों के नागरिक हुए शामिल
नगरनिगम आयुक्त एवं स्मार्ट सिटी सह कार्यकारी निदेशक श्री राजकुमार खत्री के मार्गदर्शन में ऐतिहासिक लाखा बंजारा झील को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने व स्वच्छता के प्रति जन-जागरुकता लाने के उद्देश्य से अगस्त माह से प्रत्येक सोमवार को लगातार की जा रही गंगा आरती में विभिन्न वार्डों के नागरिकजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ बड़ी संख्या में शामिल होकर धर्म लाभ ले रहे है