अशोक नगर: बंगला चौराहे के पास बाइक चालक ने 20 वर्षीय युवक को टक्कर मारी, युवक घायल
अशोकनगर जिले के बंगला चौराहा गांव के पास एक बाइक सवार युवक को दूसरी बाइक चालक ने टक्कर मार दी।जिससे वह घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार रमपुरा पिपरिया निवासी सेटू पुत्र भगवत कुशवाहा उम्र 20 वर्ष बुधवार को दोपहर 12:00 बजे अशोकनगर से अपने गांव जा रहा था। इसी दौरान बंगला चौराहे के पास सामने से आ रहा है बाइक चालक ने युवक को टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया।