Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
rajeshprabhat
मां जगदंबे की आरती
Gaya Town CD Block, Gaya
| Jul 24, 2026
MORE NEWS
बिहार है बाबु समझें की नहीं! #bdbiharjharkhand #bihar #viralpost
Gaya Town CD Block, Gaya | Jul 24, 2026
*समाहरणालय परिसर में नवनिर्मित प्रतीक्षालय का हुआ उद्घाटन* गया, 24 जुलाई 2026, आम नागरिकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने तथा उनकी समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी गया श्री शशांक शुभंकर ने आज समाहरणालय परिसर में नव निर्मित प्रतीक्षालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि समाहरणालय आने वाले प्रत्येक नागरिक को सम्मानजनक वातावरण में बैठने की सुविधा मिले तथा उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके। जिला पदाधिकारी ने बताया कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग विभिन्न प्रशासनिक कार्यों एवं शिकायतों के समाधान के लिए समाहरणालय पहुंचते हैं। कई लोग अपने परिवार, महिलाओं एवं बच्चों के साथ आते हैं। पूर्व में प्रतीक्षा के दौरान लोगों को असुविधा होती थी, जिसे ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रतीक्षालय का निर्माण कराया गया है। उन्होंने बताया कि प्रतीक्षालय में आरामदायक बैठने की व्यवस्था, पंखे, एयर कंडीशनर, स्वच्छ पेयजल तथा शौचालय की समुचित सुविधा उपलब्ध कराई गई है, ताकि किसी भी फरियादी को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि प्रशासन की कोशिश है कि आम नागरिक अपनी समस्या लेकर आएं तो उन्हें सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी बात सुनी जाए और आवश्यक सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जाए। जिला पदाधिकारी ने कहा कि प्रतीक्षालय में जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कंप्यूटर ऑपरेटर नियमित रूप से उपस्थित रहेंगे। यहां आने वाले प्रत्येक आवेदक की शिकायत या आवेदन की ऑनलाइन स्थिति की जांच कर उन्हें यह जानकारी दी जाएगी कि उनका मामला किस विभाग में लंबित है तथा उसके निष्पादन की वर्तमान स्थिति क्या है। इससे लोगों को विभिन्न कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत मिलेगी और कार्यों में पारदर्शिता भी बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय पदाधिकारी प्रतिदिन तीन से चार बार जन प्रतीक्षालय का भ्रमण कर वहां उपस्थित लोगों की समस्याएं सुनेंगे। स्वयं जिला पदाधिकारी भी प्रतिदिन प्रतीक्षालय का निरीक्षण करेंगे तथा नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी शिकायतों के त्वरित समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। जिला पदाधिकारी ने कहा कि जन प्रतीक्षालय केवल शिकायत सुनने का केंद्र नहीं होगा, बल्कि यहां आम लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं जागरूकता भी प्रदान की जाएगी। परिवहन विभाग अंतर्गत दुर्घटनाओं से संबंधित सेवाओं के लिए सहायता डेस्क स्थापित किए गए हैं, जहां नागरिक आवश्यक जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ आवेदन एवं प्रपत्र भी जमा कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह प्रतीक्षालय जनसेवा को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं नागरिक-अनुकूल बनाने की दिशा में जिला प्रशासन की एक महत्वपूर्ण पहल है। इसका उद्देश्य आम लोगों को सम्मानजनक वातावरण में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर अपर समाहर्ता राजस्व, सहायक समाहर्ता, अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था, सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Samrat Choudhary General Administration Department, Govt. of Bihar News18 Bihar Press Information Bureau - PIB, Government of India DDNewsLive Social Welfare Department, Government of Bihar Prasar Bharati News Services PMO India
Gaya, Bihar | Jul 24, 2026
*प्रज्ञा शक्ति कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित, 6,718 बच्चों का सर्वेक्षण एवं पंजीकरण पूर्ण* *चिन्हित बच्चों के स्वास्थ्य, उपचार एवं समग्र देखभाल को प्राथमिकता देने का निर्देश – जिला पदाधिकारी* गया, 24 जुलाई 2026: जिला पदाधिकारी गया श्री शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में "प्रज्ञा शक्ति कार्यक्रम" की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, आईसीडीएस, समाज कल्याण विभाग, यूनिसेफ तथा अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में कार्यक्रम के अंतर्गत किए जा रहे सर्वेक्षण, बच्चों के पंजीकरण, स्वास्थ्य परीक्षण, उपचार, प्रशिक्षण एवं विभागीय समन्वय की विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों ने जिला पदाधिकारी को अवगत कराया कि एनआईसी (NIC) द्वारा विकसित प्रज्ञा शक्ति पोर्टल पर अब तक लगभग 6,718 बच्चों का सर्वेक्षण एवं पंजीकरण किया जा चुका है तथा शेष बच्चों का सर्वेक्षण एवं पंजीकरण कार्य तेजी से जारी है। समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि प्रत्येक चिन्हित बच्चे की मानसिक एवं शारीरिक स्थिति का समुचित आकलन किया जाए तथा आवश्यकता के अनुरूप स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से उनका उपचार, नियमित स्वास्थ्य जांच एवं आवश्यक देखभाल सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य केवल बच्चों की पहचान करना नहीं, बल्कि उन्हें समय पर आवश्यक स्वास्थ्य, पोषण, परामर्श एवं अन्य सेवाओं से जोड़ना भी है। उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिया कि 10 से 19 वर्ष आयु वर्ग के चिन्हित किशोर-किशोरियों का स्वास्थ्य परीक्षण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श, मनोसामाजिक सहयोग एवं अन्य आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि चिन्हित बच्चों से संबंधित सभी मामलों में संरक्षण एवं स्वास्थ्य विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही प्रत्येक बच्चे की स्थिति, आवश्यकताओं एवं उपलब्ध कराई गई सेवाओं का विवरण प्रज्ञा शक्ति पोर्टल पर नियमित रूप से अद्यतन किया जाए, ताकि बच्चों की गंभीरता एवं आवश्यकता के अनुसार प्राथमिकता तय कर समयबद्ध कार्रवाई की जा सके। उन्होंने सभी चिन्हित बच्चों का अतिगंभीर, मध्यम एवं साधारण श्रेणियों में वर्गीकरण करने का निर्देश दिया, जिससे सभी सेवा प्रदाता विभाग बच्चों की आवश्यकताओं के अनुरूप समुचित सेवाएं उपलब्ध करा सकें। साथ ही यूनिसेफ की टीम द्वारा घर-घर जाकर चिन्हित बच्चों के अभिभावकों से फीडबैक प्राप्त करने तथा बच्चों की वास्तविक आवश्यकताओं का आकलन करने का कार्य भी किया जाएगा। बैठक में जिला पदाधिकारी ने यूनिसेफ द्वारा संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों की भी समीक्षा की तथा प्रशिक्षण कार्य को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त उन्होंने कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन एवं विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के लिए कोर ग्रुप के गठन संबंधी आवश्यक निर्देश भी दिए। बैठक के अंत में जिला पदाधिकारी ने प्रज्ञा शक्ति कार्यक्रम की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करें, ताकि प्रत्येक चिन्हित बच्चे तक आवश्यक स्वास्थ्य, संरक्षण, परामर्श एवं अन्य सेवाओं का लाभ समय पर पहुंचाया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम के उद्देश्यों की प्रभावी एवं समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करते हुए प्रत्येक बच्चे के समग्र विकास एवं बेहतर भविष्य के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें। CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Samrat Choudhary State Health Society, Bihar News18 Bihar Press Information Bureau - PIB, Government of India Prasar Bharati News Services DDNewsLive
Gaya, Bihar | Jul 24, 2026
26 जुलाई को आईएमए हॉल में कैंसर जागरूकता सह जांच शिविर
Gaya Town CD Block, Gaya | Jul 24, 2026
मां जगदंबे की आरती - Gaya Town CD Block News