लखीमपुर: कुत्तों के हमले में बकरे की मौत, कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से की शिकायत
लखीमपुर खीरी के नीमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम रामनगर निवासी जगदीश प्रसाद राजपूत पुत्र मुन्नालाल ने मंगलवार शाम करीब 4 बजे पुलिस अधीक्षक को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित ने बताया कि गांव निवासी राजकुमार उर्फ राजू पुत्र विश्राम लाल के पालतू कुत्तों ने उनके बकरे को नोच नोच कर मार डाला। जिसको लेकर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से किया शिकायत।