बड़गांव: धान मंडी थाना क्षेत्र में अज्ञात युवक ने घर के बाहर रखी स्कूटी में लगाई आग, स्कूटी जलकर हुई राख
धान मंडी थाना क्षेत्र में अज्ञात युवक ने घर के बाहर रखी स्कूटी में लगाई आग। दरअसल शहर के धानमंडी थाना क्षेत्र में बीती मंगलवार देर रात अज्ञात युवक द्वारा घर के बाहर रखी एक स्कूटी में आग लगाने का मामला सामने आया है। आग लगने की सूचना पर क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल मच गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।