सिकंदरा: राजपुर में रोजगार मेले में युवाओं की भीड़ उमड़ी, 763 अभ्यर्थियों ने दिया साक्षात्कार, 17 कंपनियों में 454 का हुआ चयन
सेवा संकल्प अभियान एवं उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत बुधवार को करीब 11 बजे जिला सेवायोजन कार्यालय कानपुर देहात की ओर से राजपुर स्थित रामप्रकाश पोरवाल महाविद्यालय में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में निजी क्षेत्र की 17 कंपनियों ने प्रतिभाग कर युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए। रोजगार मेले में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे कुल