सूरजपुर: शिवनंदनपुर पोल्ट्री पालन से सशक्त हो रहीं महिला किसान दीदियां
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उनकी आजीविका मजबूत करने जिले में पहल की जा रही है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के तहत शिवनंदनपुर के उमंग महिला क्लस्टर संगठन से जुड़ी 300 महिला किसान दीदियों को पोल्ट्री पालन से जोड़ा गया है। चयनित उद्यमी दीदी को 25 हजार रुपए की ऋण सहायता देकर ब्रूडिंग सेंटर शुरू कराया