लखीसराय: जिला परिवहन की टीम ने सड़क पर उतकर चालकों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया
विद्यापीठ चौक तथा जमुई मोड पर गुरुवार रात लगभग 11:00 बजे जिला परिवहन की टीम सड़कों पर उतरी। जहां चालकों को सड़क सुरक्षा तथा यातायात नियमों का अनुपालन करने का पाठ पढ़ाया। DTO ने बताया की यह विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना है। उन्होंने आगे कहा कि वाहनों के ओवर स्पीड से हर दिन सड़क दुर्घटना हो रही है।इसलिए जागरूकता जरूरी है।