लखीसराय: मध्य विद्यालय कवैया में वीर बाल दिवस पर प्रतियोगिता आयोजित, छात्र-छात्राओं को गुड टच-बैड टच की जानकारी दी गई
मध्य विद्यालय कवैया में गुरुवार 11 बजे महिला एवम बाल विकास निगम व यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में वीर बाल दिवस का आयोजन किया गया। जिला समन्वयक ने बताया कि आज का दिन उन वीर बहादुरों को याद करना है। जिन्होंने अपने प्राण त्याग दिए। तत्पश्चात उन्होंने किशोर किशोरी को सोशल मीडिया से दूर रहकर पढ़ाई करने की सलाह देते हुए। बैड टच गुड टच के बारे में भी जानकारी दी।