भदोही: दुर्गागंज पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर बरामद किया एक किलो से अधिक गांजा
भदोही पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है, जब उन्होंने गांजा तस्करी के एक बड़े गिरोह के शातिर अभियुक्त महेन्द्र कुमार गौड़ को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान, पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 01 किलो 200 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया।महेन्द्र कुमार गौड़, जो मिश्राइनपुर थाना दुर्गागंज जनपद भदोही का निवासी है।