भदोही: भदोही कारपेट सिटी फेज टू में जमीन अधिग्रहण को लेकर डीएम ने किसानों से की वार्ता
भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण के फेज टू योजना के विस्तार के लिए किसानों की जमीन क्रय कर अधिगृहित करने को लेकर जिलाधिकारी एवं प्राधिकरण के मुख्यकार्यपालक अधिकारी विशाल सिंह ने शुक्रवार को लगभग चार बजे माणिक पुर के किसानों के साथ बैठक कर वार्ता की और किसानों की समस्याओं और अपेक्षाओं से अवगत हुए।