भदोही: भदोही में राहगीरों से छिनैती करने वाले 3 बदमाशों को किया गया गिरफ्तार
भदोही में राहगीरों से छिनैती की घटना करने वाले 3 बदमाशों को पुलिस ने छिनैती के समान के साथ एक चोरी की बाइक और दो तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है।भदोही कोतवाली क्षेत्र में बीते दिनों तीन अज्ञात युवकों के द्वारा मोटरसाइकिल पर सवार एक महिला से छिनैती की घटना की गई थी जिसमें उसका पर्स छीनकर बदमाश फरार हो गए थे