भदोही: भदोही में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह का बड़ा बयान, मोदी और योगी से आया बदलाव, कुंभ में आएंगे 40 करोड़ श्रद्धालु
उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बुधवार को सुंदर वन आए। यहां उन्होंने विशाल शिव मंदिर की आधारशिला रखने के बाद मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मोदी योगी से बड़ा बदलाव आया है। यूपी में काशी अयोध्या कॉरिडोर के बाद पर्यटकों की संख्या साठ करोड़ हुई जो कुंभ के बाद सौ करोड़ हो जाएगा।