भदोही: भदोही पुलिस ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर 2.450 किलो गांजा किया बरामद
जनपद भदोही में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 2.450 किलो गांजा बरामद किया है। थाना दुर्गागंज पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो अलग-अलग स्थानों से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।