बकानी: बकानी मंडी में सोयाबीन की आवक बढ़ी, भाव 5920 रुपए क्विंटल तक पहुंचा
बकानी मंडी में सोयाबीन की आवक बढ़ी, 5920 रुपए क्विंटल तक पहुंचा भाव बकानी। कस्बे की कृषि उपज मंडी में सोयाबीन की आवक धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। रविवार को मंडी में करीब एक हजार कट्टे सोयाबीन की आवक हुई। सुबह से ही किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में अपनी उपज लेकर मंडी पहुंचे और बोली का इंतजार करते नजर आए।