डुमरा: सीतामढ़ी सदर अस्पताल में बदहाल व्यवस्था, स्ट्रेचर न मिलने पर ठेले पर मरीज ढोने को मजबूर परिजन
सीतामढ़ी के सदर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। सरकार द्वारा “मॉडल अस्पताल” का दर्जा दिए जाने के बावजूद यहां की स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। ताजा मामला अस्पताल में स्ट्रेचर के अभाव का है।