जमुई: बोधवन तालाब के पास पार्किंग वसूली कर्मियों ने ई-रिक्शा चालक को पीटकर किया घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Mar 8, 2024 शहर के बोधवन तालाब के पास पार्किंग एजेंट के कर्मियों के द्वारा एक ई- रिक्शा चालक के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। जिससे ई-रिक्शा चालक बुरी तरह घायल हो गया। घायल ई- रिक्शा चालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल ई-रिक्शा चालक की पहचान निमारंग मोहल्ला निवासी मो.साबिर के रूप में हुई है। सूचना के बाद पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।