शाहजहांपुर: गर्रा नदी का जलस्तर 5 सेंटीमीटर घटा, खतरे के निशान से 1 मीटर नीचे, प्रशासन अलर्ट
शाहजहांपुर। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश के चलते जनपद की नदियों के जलस्तर पर प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है। रविवार सुबह आठ बजे सिंचाई विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अजीजगंज पुल पर गर्रा नदी का जलस्तर 147.80 मीटर दर्ज किया गया। खतरे का निशान 148.80 मीटर है। इस तरह गर्रा नदी खतरे के निशान से 1 मीटर नीचे बह रही है।