रॉबर्ट्सगंज: कलेक्ट्रेट गेट पर प्रस्तावित पार्क और सेल्फी प्वाइंट की योजना खतरे में, याचिकाकर्ता ने भूमि विवादित होने का बोर्ड लगाया
सोनभद्र कलेक्ट्रेट गेट के पास वाराणसी–शक्तिनगर हाईवे किनारे स्थित सेल्फी प्वाइंट को लेकर नया विवाद सामने आया है, जिस स्थान पर नगरपालिका पार्क विकसित करने की तैयारी कर रही थी,वहां अब हाईकोर्ट में लंबित वाद का बोर्ड लगाए जाने से पूरी योजना पर सवाल खड़े हो गए हैं,कलेक्ट्रेट गेट के समीप वाराणसी–शक्तिनगर हाईवे के किनारे "सोनभद्र"सेल्फी प्वाइंट पहले ही टूट चुका है