सिरोही: राजस्व मंडल ने तबादला आदेश जारी किए, सिरोही सहित जिले में 6 तहसीलदारों का हुआ तबादला
Sirohi, Sirohi | Jul 11, 2026 राजस्व मंडल अजमेर ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से प्रदेशभर में तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किए हैं। आदेशों के तहत सिरोही जिले में छह तहसीलदारों का स्थानांतरण किया गया है। जारी आदेश के अनुसार मोहनलाल बरिया को सिरोही का नया तहसीलदार नियुक्त किया गया है। वहीं जगदीश कुमार बिश्नोई को सिरोही उप पंजीयक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।